Computer kya hai? कंप्यूटर का निर्माण किसने और कब किया – सम्पूर्ण इतिहास 

what is computer in hindi – कंप्यूटर का इतिहास [History of computer] पहला कंप्यूटर किसने बनाया कब बनाया (Type of computer) इंडिया में फर्स्ट कंप्यूटर कब आया

दोस्तों एक नई और उपयोगी जानकारी के साथ आपका स्वागत है हम चर्चा करेंगे कि Computer kya hai इसका इतिहास और महत्व क्या है। Computer एक प्रोग्रामिंग डिवाइस या मशीन है जो हमारी काफी मदद करता है और हमारे द्वारा दी गई कमांड के अनुसार जानकारियों को व्यवस्थित रूप से संचित करता है।

इसलिए आजकल computer लाइफ का अभिन्न पार्ट है और इसकी उपयोगिता दिनों दिन बढ़ती जा रही है जानते है कंप्यूटर क्या है, इसके प्रकार, खोज किसने की, कब की, कंप्यूटर हिस्ट्री, भारत में computer कब आया जैसी सम्पूर्ण जानकारी के लिए आर्टिकल पूरा पढें।

कंप्यूटर क्या है – What is computer in hindi

कंप्यूटर एक ऐसा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस होता है जो यूजर के द्वारा दी गई किसी भी प्रकार की इनपुट को प्रोसेस करता है और मांगी गई सूचनाओं को रिजल्ट के रूप में यूजर को उबलब्ध करवाता है।

आज के जीवन की कल्पना बिना कंप्यूटर के की जाना संभव नहीं है क्योंकि आज हर किसी क्षेत्र में कंप्यूटर का उपयोग किया जाता है कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर के मिश्रण से चलता है। लेटिन से लिये गए कंप्यूटर शब्द का अर्थ है गणना करना। हिंदी में computer को संगणक के नाम से जाना जाता है।

computer kya hai

Computer के प्रकार – Type of computer

अब तक हमने जाना Computer kya hai अब जानते है यह कितने प्रकार का होता है। कंप्यूटर अनेक प्रकार के होते हैं तथा इनका अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग तरह के कंप्यूटर का इस्तेमाल किया जाता है।

इसके अलावा कंप्यूटर में प्रयोग होने वाले ऑपरेटिंग सिस्टम भी काफी प्रकार के होते हैं लेकिन मुख्यतः इस्तेमाल होने वाले ऑपरेटिंग सिस्टम है Window, Mac तथा Linux

मुख्यतः घरों या पर्सनल यूज़ किये जाने वाले कंप्यूटर में ज्यादातर Window सिस्टम का यूज़ किया जाता है।

कंप्यूटर के विभिन्न प्रकार है जैसे Electronic computer, electronic digital computer, Programmable computer, Commercial computer, Personal computer , Personal desktop computer आदि।

Read more –

Father of computer – कंप्यूटर की खोज किसने की 

कंप्यूटर का अविष्कार Charles Babbage ने किया था तथा उन्हें कंप्यूटर का जनक यानि Father of computer भी कहा जाता है। लेकिन कंप्यूटर अलग अलग प्रकार के पार्ट्स के मिश्रण से बना एक डिवाइस होने कारण इसके सम्पूर्ण पार्ट्स का निर्माण किसी एक व्यक्ति के द्वारा नहीं किया गया है।

इसलिए कंप्यूटर का अविष्कार किसी एक व्यक्ति के द्वारा किया जाना संभव नहीं लगता। इसके अलग अलग प्रकार और पार्ट्स का निर्माण करने में काफी लोगों का योगदान रहा है।

Computer history in hindiकंप्यूटर का इतिहास

कंप्यूटर की खोज ने दुनिया को बहुत कुछ दिया है दुनिया में सबसे पहला कंप्यूटर सन 1945 ईस्वी में बनाया गया था पहले कंप्यूटर को Eniac पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय में बना गया था। यह बहुत बड़ा कंप्यूटर था इस कंप्यूटर ने विद्यालय के लगभग 15000 वर्गफीट एरिये को घेर लिया था।

इसमे काफी मात्रा में वैक्यूम ट्यूब्स होने के कारण जब इस कंप्यूटर को चलाया जाता था तो पूरे शहर की लाइट डिम हो जाती थी क्योंकि इसकी बिजली की खपत बहुत अधिक थी इसके निर्माण में लाखों डॉलर खपत हुए थे।

Computer की 10 विशेषताएं क्या है?

वैसे तो कंप्यूटर की अनगिनत विशेषताएं है लेकिन इसकी मुख्य 10 विशेषताएं निम्न है

  • High Speed – उच्च गति
  • Storage Capacity – भंडारण क्षमता
  • Accuracy – सटीकता
  • Versatility – विविधता
  • Reliability – विश्वसनीयता
  • Multitasking – बहु-कार्यण
  • Automation – स्वचालन
  • Diligence – निरन्तरता या कर्मठता
  • Remembrance Power – स्मरण शक्ति
  • Quick Decision – त्वरित निर्णय

India me computer kab aaya और किसने खरीदा

कंप्यूटर शुरुआती दौर में अत्यधिक महंगा होने के कारण इसे केवल बड़ी-बड़ी कंपनियां ही खरीदती थी भारत में पहला कंप्यूटर सन 1955 में भारतीय सांख्यिकी संस्थान ने खरीदा था।

इंडिया में 70 की दशक तक केवल डेढ़ सौ कंप्यूटर ही विदेशों से आयात किए गए थे तथा इन कंप्यूटर को बड़े बैंकों, बीमा कंपनियों तथा राष्ट्रीय स्तर के विभागों के लिए लाए गए थे।

भारत ने 1972 तक 172 कंप्यूटर आईबीएम से खरीदे थे। जब एलआईसी में पहला कंप्यूटर खरीदा गया था तब इसका कर्मचारियों द्वारा जमकर विरोध किया गया था।

India me computer kranti

सर्वप्रथम राजीव गांधी द्वारा भारत में कंप्यूटर के विस्तार को लेकर सरकार द्वारा मुख्य एजेंडा खड़ा किया गया था तथा इसके लिए राजीव गांधी द्वारा उड़ीसा में जन्मे सैम पित्रोदा को भारत में कंप्यूटर के विस्तार और विकास का जिम्मा सौंपा था

क्योंकि सैम पित्रोदा ने हीं अमेरिका में दूरसंचार के क्षेत्र में नई खोज करने में मुख्य भूमिका निभाकर विशेष उपलब्धि हासिल की थी।

राजीव गांधी द्वारा भारत में कंप्यूटर क्रांति को हवा देने के लिए और इसके विस्तार के लिए “चलो 21वीं सदी की ओर” नारा दिया गया था।

कंप्यूटर में पहले वेक्यूम ट्यूब का उपयोग किया जाता था लेकिन 70 के दशक में इसके स्थान पर सेमीकंडक्टर का उपयोग करके कुछ हल्के कंप्यूटर का निर्माण किया गया था।

Micro computer कब और किसने बनाया

सर्वप्रथम 1981में सिलिकॉन वैली में जीरोक्स कंपनी ने अपने पैलो अल्टो रिसर्च पार्क यानि PARC में एक ऐसे माइक्रो कंप्यूटर का निर्माण किया जिसमें माइक्रोचिप का इस्तेमाल किया गया था।

इंडिया में सर्वप्रथम 90 के दशक में कंप्यूटर का बहुत अधिक विकास हुआ। क्योंकि तब तक इंटरनेट का विकास हो चुका था तथा कंप्यूटर शिक्षण संस्थान भी खुलने लगे थे तब तक कुछ बड़ी कंपनियां अपने ऑफिसों में सभी कंप्यूटर को एक दूसरे के साथ जुड़ चुकी थी।

India me internet kab aaya

भारत में सर्वप्रथम 15 अगस्त 1995 को विदेश संचार निगम लिमिटेड में इंटरनेट की सेवा की शुरुआत की गई 1995 के मार्च में indiaworld.com देश की पहली वेबसाइट आरंभ हुई थी जो व्यवसायी राजेश जैन ने अमेरिकी सर्वर से शुरू किया था।

1995 में आम लोगों में कंप्यूटर क्रांति को पॉपुलर बनाने में मुख्य भूमिका rediff.com ने निभाई थी जिसे अजीत बालाकृष्णन ने शुरू किया था इसमें लगभग तीन वर्ष बाद अमेरिकी निवेश होने के बाद यह कंपनी चल पड़ी थी।

Computer kya hai

India me internet ki suruwat किसने की

भारत में बैनेट एंड कोलमैन लिमिटेड कंपनी ने 1996 में इंटरनेट कारोबार शुरू किया और इंडिया टाइम्स डॉट कॉम की शुरुआत भी इसी कंपनी द्वारा 1996 में हुई थी

और उसके दो वर्ष बाद निजी कंपनियों को इंटरनेट सेवा उपलब्ध करवाने की अनुमति 1998 में मिल चुकी थी तब से आम लोगों के बीच इंटरनेट ने अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया था। 

Google ki shuruaat kab hui

4 सितंबर 1998 को मेनलो पार्क कैलिफोर्निया में एक छोटे गैराज में google की शुरुआत हुई और अपना प्रथम ऑफिस खोला गया था। सबसे पहले ओपन डायरी ब्लॉग 19 अक्टूबर 1998 को जारी किया गया था।

पहला हिंदी पोर्टल 23 दिसंबर 1999 को वेबदुनिया का प्रारंभ हुआ भारतीय भाषाओं में पहली ईमेल सेवा 7 फरवरी 2020 में शुरू हुई। इंडिया गवर्नमेंट ने 17 अक्टूबर 2000 को सूचना प्रोधोगिकी का अधिनियम लागू किया।

दूरसंचार विभाग ने पहली बार इंटरनेट से फोन करने की सुविधा यानी इंटरनेट टेलिफोनी को 1 अप्रैल 2002 को अनुमति दी थी।

निजी कंपनी का गेटवे कब शुरू हुआ

निजी कंपनियों को गेटवे खोलने की अनुमति नवंबर 2003 में प्रदान की गई थी।

पहले इंटरनेट के लिए साइबर कैफे खोले जाते थे और शुरुआत में ये प्रतिघंटा के हिसाब से 50से 60 रुपए तक पैसा वसूल करते थे।

इस कारोबार में 2005 के लगभग जबरदस्त उछाल आया और उस समय कंप्यूटर 30 से 40 हजार तक मिलने लगा। शुरुआत में टेलीविजन, टेलीफोन, रेडियो, इंटरनेट सभी ब्रॉड बैंड से ही चलते थे।

सभी न्यूज़ चैनलों, समाचार पत्रों ने भी अपना वेबसाइट लॉन्च करना शुरू किया और सर्वप्रथम “नई दुनिया” के रूप में पहला अखबार इंटरनेट पर लॉन्च किया गया।

FAQ

Q 1. बेसिक कंप्यूटर क्या है?

बेसिक कंप्यूटर एक कंप्यूटर के बारे में जानकारी का ही कोर्स है इसमें आपको कंप्यूटर से संबंधित सामान्य जानकारियों के बारे में बताया जाता है जिसमें कंप्यूटर का सम्पूर्ण बेसिक नॉलेज होता है। जिससे आप मुख्यतः कंप्यूटर का परिचय प्राप्त करते हैं और इंटरनेट के बारे में भी जानकारी प्राप्त करते हैं और यही बेसिक कंप्यूटर कहलाता है।

Q 2. कंप्यूटर सिस्टम क्या है?

कंप्यूटर सिस्टम सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर और लाइववेयर का एक संग्रह होता है जो एक प्रकार की सार्थक प्रारूप में जानकारी प्राप्त करने, प्रबंधित करने, संसाधित करने और प्रस्तुत करने के लिए ही विशेष रूप में डिज़ाइन किया गया एक डिवाइस है। इस Computer System को मुख्यतः तीन भागों में विभाजित किया गया है।

निष्कर्ष

आज के लेख में हमने विस्तार से जाना Computer kya hai कंप्यूटर का इतिहास, Computer कब बना किसने बनाया, इसका मानव जीवन में महत्व क्या है तथा इंडिया में डिजिटल क्रांति के जनक कौन थे

डिजिटल क्रांति कब और कैसे आई ऐसी बहुत सी जानकारियों के बारे विस्तार से चर्चा की, इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो कॉमेंट बॉक्स में जरूर लिखना।

दोस्तों आशा करते हैं आपको यह आर्टिकल Computer History जरूर पसंद आया होगा और यह आपके लिए काफी उपयोगी भी होगा, कॉमेंट करके अवश्य बताना और लेख को सोशल साइट्स पर शेयर भी करना।

आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

Read also –

मेरा नाम Sujal Bishnoi है और में राजस्थान से हूँ, मै Techsujal.com का फाउंडर और टेक्नोलॉजी ब्लॉगर हूँ। इस ब्लॉग पर आपको Technology, Digital marketing, blogging, website, Seo से सम्बंधित उपयोगी जानकारियां दी जाती है।

1 thought on “Computer kya hai? कंप्यूटर का निर्माण किसने और कब किया – सम्पूर्ण इतिहास ”

Leave a Comment

Subscribe to our Blog

* indicates required